आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जनपद के मेहदावल थाना मे गुरुवार को आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) व श्रावण मास के मद्देनजर मेहदावल थाना परिसर में उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश अंजोर की अध्यक्षता में थाना प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल आरके गौतम द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में थाना मेहदावल क्षेत्र की जनता से आपसी सौहार्द व तालमेल बनाए रखने की अपील की गई तथा हर छोटी से छोटी सूचना को तुरंत अवगत कराने एवं अफवाहों का खंडन करने की हिदायत दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक मेहदावल आरके गौतम ने पीस कमेटी के सदस्यों एवं गांवों से आए व्यक्तियों को सुना गया। कहा कि पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों से शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। जुमा की नमाज व रमजान पर्व सौहार्द के साथ मनाने को कहा गया। साथ ही दोनों समुदायों के लोगों से दिक्कतें व शिकायतों के बारे जानकारी प्राप्त की। साथ ही हर संभव निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके धीरेंद्र कुमार यादव , एस आई लल्लन यादव, एस आई सरोज कुमार गौतम, एसआई सतीश मिश्रा आदि पुलिसकर्मी व जनता के संभ्रांत लोग में से सभासद प्रतिनिधि शिवप्रताप सिंह, ब्रिजेश मौर्य आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ