Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध चाकू, तमंचा के साथ मेंहदावल पुलिस ने चार आरोपी किये गिरफ्तार



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मेहदावल गयादत्त मिश्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना मेहदावल रविन्द्र कुमार गौतम के नेतृत्व में थाना मेहदावल पुलिस टीम द्वारा गुरुवार को  अभियुक्त सुरेन्द्र साहनी उर्फ मोटू पुत्र रामवृक्ष साकिन रमवापुर थाना बखिरा स0क0नगर, सोनू साहनी पुत्र रमकेवल साहनी साकिन रमवापुर थाना बखिरा स0क0नगर, तुलसी राम अग्रहरी पुत्र शिवपूजन सा ग्राम बसडीला थाना मेहदावल स0क0नगर एवं भजराम साहनी पुत्र रामवृक्ष साहनी साकिन रमवापुर थाना बखिरा जनपद स0क0नगर को गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर गिरफ्तार अभि0 सुरेन्द्र साहनी उर्फ मोटू के विरुद्ध मु0अ0सं0 211/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, अभि0 सोनू साहनी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 212/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट अभि0 तुलसी राम अग्रहरी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 213/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व अभि0 भजराम साहनी उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 214/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व सभी अभि0गणो उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 215/19 धारा 379/411/401 भादवि दि0 08.08.19 को पंजीकृत किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया
इनके पास से 02 अदद बकरी, 01 अदद नाजायज तमंचा 12 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 03 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।
इस बाबत गिरफ्तारी करने वाली टीम से उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार यादव, उ0नि0 राधेश्याम प्रसाद, हे0का0 रामबहादुर यादव, हे0का0 त्रिपुरारी मिश्रा, का0 जयचन्द कन्नौजिया, का0 संदीप चौहान व चालक हे0का0 रामअचल प्रसाद शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे