तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर। गुरुवार को भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम पुरषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गयी। पूर्व विदेश मंत्री के मरने पर शोक व दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने ने बताया कि मंगलवार की बीती रात जब लोकसभा में जम्मू कश्मीर के बिल का पास होने की खुशी का आलम बना हुआ था कि तभी रात में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर पुरे देश में फैल गई। जिससे पूरे पार्टी के लोगो को झटका लगा। अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृदु और मिलनसार नेत्री की मौत होगई और काफी दुःखद रहा। जिससे देश का हर एक नागरिक और विपक्ष के नेता भी शोकग्रस्त रहे। इस बात पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री व भाजपा नेत्री प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज का आकस्मिक निधन होने से कार्यकर्ता स्तब्ध हैं मां भारती की महान सुपुत्री को भारी मन से श्रद्धांजलि दिए।राजनीति में उनके जैसी बे दाग छबि की ओजस्वी वक्ता का पूरा जीवन ही प्रेरणा दाई व अनुकरणीय रहा सुषमा का जाना राष्ट्रीय व संगठनात्मक छति हैं।जिसे पूरा करना असंभव है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राम पुरुषोत्तम गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद जयसवाल पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री राम सागर चौधरी सेक्टर प्रमुख कमलेश यादव तिलक राम चौधरी राजकुमार रामसूरत राम शेखर विजय कुमार कुन्नी देवी शकुंतला देवी इलाइची देवी राजमती देवी आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे श्रद्धांजलि देने के बाद दो मिनट का मौन रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ