तरीकत हुसैन
लोहरौली संतकबीरनगर। जनपद के दुधारा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में दुधारा पुलिस के द्वारा 2 वारंटीयो को गिरफ्तार कर लिया गया। वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर दुधारा पुलिस के द्वारा दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष दुधारा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे है। गिरफ्तार वारंटीयो का विवरण में मासूक अहमद पुत्र रहमुल्ला एवं समसुन्निशा पत्नी रहमुल्लाह निवासी तिलजा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर दुधारा पुलिस के द्वारा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इसी कड़ी में दुधारा पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न जमीनी विवाद/ मारपीट के प्रकरण में 05 व्यक्तियों को धारा 151/107/116 सीआरपीसी में चालान किया गया। जिनके नाम पता रामउग्रह पुत्र रामअवध निवासी कैथवलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, नरेरा पुत्र स्व0 भजन निवासी कैथवलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, सन्तराम पुत्र रामअवध निवासी कैथवलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, कुलदीप पुत्र भरथ निवासी कैथवलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर, खालिद हुसैन उर्फ काले खां पुत्र मो0 शमी निवासी विगरामीर थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर रहे। इन उपरोक्त सभी को शान्तिभंग में चालान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ