Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीडीओ के निरीक्षण में नदारद मिले सफाई कर्मी, दिया कार्रवाई का निर्देश



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कठार का औचक निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय द्वारा किया गया  निरीक्षण के समय खंड विकास अधिकारी/उपायुक्त श्रम रोजगार,मनरेगा तथा ग्राम पंचायत अधिकारी भी निरिक्षण के समय उपस्थित रहे।ग्राम पंचायत में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब पाई गई।संजय कुमार व शैलेंद्र कुमार सफाई कर्मी दोनों अनुपस्थित मिले। जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेशित करते हुए सीडीओ द्वारा दोनों सफाई कर्मियों के वेतन रोकने की संस्तुति की गई। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया गया। आवास व शौचालय पूर्ण हो गया है लेकिन प्लास्टर एवं रंगाई पुताई नहीं कराया गया और ना ही किसी आवास पर लाभार्थी का नाम, कोड़ दर्ज नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाओं में कराए गए कार्यों के बारे में सूची मांगी गई। किंतु सचिव आनंद मोहन द्वारा मौके पर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जताई गई उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि सचिव द्वारा ना तो ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया जाता है। ना ही विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में विगत 2 वर्षों में कराए गए समस्त कार्य योजनाओं की सूची उपलब्ध कराएं। ताकि ग्रामपंचायत का पूर्ण सत्यापन कराया जा सके। वीडियो द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है, कि खंड विकास अधिकारी द्वारा कभी भी गांवों का भ्रमण नहीं गया। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी कृपया विशेष रूचि लेकर इस ग्राम पंचायत का भ्रमण करने एवंनिर्मि, निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास, शौचालय,आंगनवाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय का विशेष रूप से निरीक्षण कर उस पर लाभार्थी का नाम व दी गई धनराशि अंकित कराना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे