आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। सर्व शिक्षा अभियान,समेकित शिक्षा द्वारा 6 से 14 वर्ष के विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,वैशाखी,कान की मशीन आदि हेतू मापन शिविर का आयोजन 9 अगस्त 2019 (शुक्रवार) को ब्लॉक संसाधन केंद्र,हैसर बाजार व 10 अगस्त 2019 (शनिवार) को ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहर कला में आयोजित होना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिनके दोनों पैर खराब हो, जो घुटनों पर हाथ रखकर चलते हो, जिनका कमर के नीचे का भाग काम न करता हो, जिन का मानसिक विकास ना हुआ हो, जिनको दोनों आंखों से दिखाई ना देता हो, जिनको सुनाई ना देता हो, जो बोल ना सके। इन तरह के बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में मापन किया जाना है जिसमें विभाग द्वारा आम जनों से अनुरोध किया गया है कि वह शिविर में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को पहुंचाएं। इसके लिए आवश्यक प्रपत्र भी निर्धारित किए गए हैं जो लाना अनिवार्य होगा जिसमें आय प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, सांसद,विधायक द्वारा निर्गत हो। बच्चे की विकलांग प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं चार फोटो। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अध्ययनरत का प्रमाण पत्र डायस कोड के साथ। उक्त जानकारी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ