तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। वुधवार को ए.एच.एग्री.इंटर कालेज दुधारा में अतःविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्रों ने जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कक्षा 9 के छात्रों को 23-12 अंक के अंतर से पराजित किया। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के मण्डलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से बच्चों का समग्र विकास होता है, उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पनपती है। स्कूलों में खेल-कूद प्रतियोगिता निरन्तर आयोजन होता रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि कक्षा 10 के कप्तान शोएब अहमद व उनके साथी खिलाड़ी हुसेन अहमद, आफताब, मोईद खान, सुफियान, अल्ताफ, उस्मान, जीशान, शहजाद, शादान, मोहम्मद गुफरान व अबू तालिब ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कक्षा-9 से कप्तान नेहाल अहमद, उमेश यादव, नौसाद, अहसानुल्लाह, फहीम, शाबान, समीम, सुफियान व साहबदीन ने खेल का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य मुनीर आलम व शिक्षक नेता संजय द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुनीर आलम प्रथम, इस्तियाक अंसारी, कमर आलम, जुबैर अहमद, मोहम्मद शाहिद, ओबैदुल्लाह, अब्दुल सलाम, जुनैद अहमद, सुफियान, फसीउद्दीन, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद फहीम, सदरे आलम, मोहम्मद आमिर, शोएब अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ