■ ठेला खींचने वाले मजदूर ने किया शिकायत
आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। मेंहदावल तहसील में बीते मंगलवार को एक शिक़ायत पत्र एक मजदूर द्वारा दिया गया था। जिसमे इस ठेला खींचने वाले मजदूर के महीने के आय को 37000 रुपये व सलाना आय 444000 रुपए का प्रमाण पत्र बनाया था। जिस बाबत पीड़ित राधेश्याम पुत्र सलगू निवासी ग्राम मुड़िलाकलां तहसील मेंहदावल ने तहसील समाधान दिवस में जिम्मेदार अधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत पत्र में कहा कि हमारे ग्रामपंचायत के जिम्मेदार राजस्व कर्मी (लेखपाल) ने मेरे आय प्रमाण पत्र को 37000 रुपये महीना का जारी कर दिया गया है जो बेहद ही असंगत है। मैं प्रार्थी बहुत गरीब और ठेला चलाकर अपने जीवन यापन करता है। राजस्व कर्मी के इस तरह के लापरवाही पूर्ण कार्य पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ