Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नौ अगस्त काे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का होगा आयोजन



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के आधार पर उत्तर प्रदेश में "भारत छोड़ो आंदोलन" की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ अगस्त को ग्राम पंचायत/ नगर निकाय स्तर पर निरूपित माइक्रोप्लान के अनुसार लगभग 22 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। जो जन सहभागिता द्वारा पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों के सहयोग से संपन्न होगा।प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा गया है,कि नौ अगस्त को 22 करोड़ पौधों के रोपण के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ले। पौधारोपण के दिन प्रातः 9:00 बजे से वृक्षारोपण कार्य प्रारंभ होगा। प्रत्येक जनपद में समस्त स्थानीय सांसद, विधायक द्वारा वृक्षारोपण कार्य में सम्मिलित होने के लिए अनुरोध पत्र समय से पहुंचाया जाए।कार्यक्रम के अंत में सम्मानित जनप्रतिनिधियों से पौध रोपित कराया जाए। समस्त ग्राम पंचायतों में कम से कम 200 व्यक्तियों को वृक्षारोपण स्थल पर समय से उपस्थित होना है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दस पौधों का रोपण करना है। उक्त जानकारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे