Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी औरंगजेब ने आज एक बैठक में पूर्व विदेश मंत्री के मरने पर शोक व दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि बीती रात जब लोकसभा में जम्मू कश्मीर के बिल का पास होने की खुशी का आलम बना हुआ था कि तभी रात में भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर पुरे देश में फैल गई। जिससे पूरे पार्टी के लोगो को झटका लगा। अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृदु और मिलनसार नेत्री की मौत काफी दुःखद रहा। जिससे देश का हर एक नागरिक और विपक्ष के नेता भी शोकग्रस्त रहे। इस बात पर दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि दिया। इस तरह से अनेको बातो को भाजपा नेता द्वारा स्मरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे