Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 पुलिसकर्मी/सामाजिक कार्यकर्ता हुए सम्मानित


आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। जुलाई 2019 मे जनपद मे बालिकाओं / छात्राओं / महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये गये। बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान जिसमे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु जनपद के समस्त थानाक्षेत्रो मे प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षको तथा आरक्षियो द्वारा अपने थानाक्षेत्र के अन्तर्गत स्कूलो मे जाकर यूपी डॉयल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, महिला हेल्प लाइन डॉयल 181 व एन्टीरोमियों टीम के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई थी।जिसमे सराहनीय उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 अधिकारियो, कर्मचारियो व सामाजिक कार्यकर्ताओ को आज कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा संबन्धी उपयोगी बाते।जैसे गुड टच व बैड टच के संबन्ध में जानकारी देने व उन्हे आत्म रक्षा के गुर सिखाने हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रुप से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके द्वारा बालिका / महिला सुरक्षा हेतु किये गये उल्लेखनीय कार्यो की प्रशंसा भी की गयी।प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारी व पुलिस का सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ प्रमुख रुप से रमेश कुमार (क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद),अमित कुमार उपाध्याय (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति),विद्यानन्द (सदस्य बाल कल्याण समिति), सत्य प्रकाश  (सदस्य बाल कल्याण समिति),श्रीमती नुजहत नसीम खानम (सदस्य बाल कल्याण समिति), डा0 शालिनी सिंह (प्रभारी निरीक्षक महिला थाना), रणधीर मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा), प्रदीप कुमार सिंह (थानाध्यक्ष दुधारा), मनोज कुमार सिंह (उप-निरीक्षक थाना बखिरा), महेश कुमार गुप्ता (संरक्षण अधिकारी - महिला कल्याण) सहित कुल पैतींस लोगों को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे