तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। जनपद के जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता दुधारा थाने का किया औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रवीश कुमार ने वृहस्पतिवार को दुधारा थाने का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों, शस्त्रागार को बारीकी से देखते हुए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए दुधारा थाने के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता थाना कार्यालय के समस्त अभिलेखों का मुआयना व शस्त्रागार में रखे शास्त्रों साफ-सफाई सहित भोजनालय का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी के साथ ही समस्त पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर आगामी त्यौहार श्री कृष्ण जन्माष्टमी, मोहर्रम, दुर्गा पूजा के संदर्भ में की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए त्योहार रजिस्टर का अवलोकन भी किया तथा थाने के कार्यालय के सभी अभिलेखों को बारीकी से देखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, जितेंद्र यादव, अमरनाथ यादव, चंद्रभान तिवारी, एचसीपी कामेश्वर सिंह, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ