Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामपंचायत भिटियां में पशु आरोग्य मेला शिविर का हुआ आयोजन


■ पशु आरोग्य मेले में 515 पशुओं का हुआ जांच
बनारसी चौधरी
बेलहर,संतकबीरनगर। विकास खन्ड बेलहरकलॉ के ग्राम पंचायत भिटिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
      शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद कुमार शर्मा के अध्यक्षता में नि:शुल्क दवा वितरण एव पशुओं का नि:शुल्क उपचार हुआ। शिविर मेले मे उपस्थित जिले के अन्य डाक्टर भी मौजूद रहे। सेमरियावां, पिडवा, कुशमा झीनखाल के पशु डॉक्टर उपस्थित रहे। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क दवा जैसे किलनी, कुटकी,बुखार आदि अन्य विमारियो का देख भाल किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामचन्द्र चौधरी, मुख्यअतिथ  अनय यादव, विधानसभा संयोजक हियुवा राममूरत लोधी, पशु चिकित्साधिकारी पिपरा प्रथम अरविंद कुमार शर्मा, सेमरियावां पशु चिकित्साधिकारी अखिलेश यादव, आशीष सिंह, दिनेश वर्मा, पशुधन प्रसार विनय सिंह, पशुपालक जटाशंकर, कल्लू, कमलेश यादव, राजमान, दशरथ, शिवपूजन, राजाराम, इंद्रदेव, रामफेर, सूर्य बली,राजू चौधरी आदि पशुपालक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे