■ नंदौर मॉडल और प्राथमिक विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। हमारे जीवन एवं पर्यावरण को मजबूत बनाने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक होता है। उक्त बातो को विकास खंड मेंहदावल के ग्राम पंचायत नंदौर में स्थित मॉडल विद्यालय व कन्या विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि ने रियाज अहमद ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण करने के बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से ही धरा पर शोभा बढ़ता है। धरती के श्रृंगार है। उन्होंने कहा कि आज कही बाढ़ तो कहीं सूखे की स्थिति है। इसके नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण जरूरी हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई ने पर्यावरण को प्रभावित किया हैं। उन्होंने कहा एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता हैं वृक्षारोपण कर हम पूरे पर्यावरण को बचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को सुदृढ करने के लिए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके प्रधानाध्यापक अब्दुल गफ्फार, केदारनाथ, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, राजकपूर, सगुफ्ता बानो, रीता देवी, सुनीता देवी, साजिदा बानो, अजय कुमार, सफाईकर्मी आजम अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ