आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जनपद इकाई के द्वारा विद्यापीठ महाविद्यालय मगहर में गुरुबंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ0 विजय कुमार राय ने किया। गुरुबंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्येंद्र कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। मुख्य वक्ता डॉ0 कौस्तुभ नारायण मिश्र रहे। कार्यक्रम में गुरु के संदर्भ में विशेष तौर विस्तारपूर्वक अतिथियों और वक्ताओं द्वारा जानकारी दी गई। वक्ताओं ने मंच से उपस्थित अतिथिगणों को संबोधित करते हुए कहा गया हम की सभी कबीर की धरती पर पर हैं और कबीर जी के विचारों को लेकर सर्वदा आगे बढ़ते रहते हैं। शिक्षा जगत को बढ़ावा देने के लिए विशेष तौर पर वार्ता की गई और आज के परिवेश में बदलते शिक्षा पर भी जोर दिया गया। यह बताया गया कि आज की तकनीकी क्षेत्र में शिक्षा में बदलाव आया है लेकिन हम सब बदलते तकनीकी मैं भी हम सभी अपना महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हम भरपूर प्रयासरत रहते हैं। कार्यक्रम के व्यवस्थापक संपूर्णानंद त्रिपाठी रहे और संचालन का कार्य डॉ0 हरि प्रकाश पाठक व नीरज श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में तौर पर शिक्षकों को बल देने के लिए पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सेतुभान राय ने कहा कि शिक्षक शिक्षा जगत में अहम भूमिका अदा करते हैं और खासतौर पर आज जो गुरु वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है हम सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए उसे कहना चाहेंगे कि वह हमें और हमारे बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए सर्वदा लगन से कार्य करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सीबी मिश्रा भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में आन्जनेय त्रिपाठी, संजय कुमार सिह, चंद्रशेखर, रेनू अग्रहरी, डा हरिप्रकाश पठाक, सुरेंद्र सिंह, सच्चिदानंद सिंह, दुर्गेश शाही, पशुपति नाभ भारती सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ