Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेशाध्यक्ष ने पत्र भेजकर किया सडक़ निर्माण की मांग




तरीकत हुसैन
लोहरौली, संतकबीरनगर। आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी ने केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को प्रार्थना पत्र भेजकर जनपद बस्ती के पचपेड़िया सड़क के निर्माण हेतु कार्रवाई की मांग की है। आल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी ने केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भेजे गये मांग पत्र में कहा है कि जनपद बस्ती के पचपेड़िया सड़क जर्जर व ध्वस्त है। इस मार्ग पर कई अस्पताल व कालेज स्थित हैं। आमजन सहित छात्र- छात्राओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने केन्द्रीय रक्षामंत्री से नगरीय विकास विभाग को उचित दिशानिर्देश देने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे