Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेड़ पौधौ से ही पर्यावरण होगा मजबूत व स्वच्छ:मुमताज़ अहमद



■ जगह-जगह किया गया वृक्षारोपण

तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। हमारे जीवन एवं पर्यावरण को मजबूत बनाने के लिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है। हमारे देश भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है। यह एक तरह से मानव जीवन का सहचर है।
उक्त बातें सेमरियावां ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष यदि न हों तो नदियों में न ही जल से भरी रहेंगी और न ही सरिता ही कल कल ध्वनि से प्रभावित होंगी। वृक्षों की जड़ों से वर्षा ऋतु का जल धरती के अंक में पहुंचता है। यही जल स्त्रोतों में गमन करके हमें अपार जलराशि प्रदान करता है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पं.) शशिभूषण पाण्डेय, एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी, राधेश्याम यादव, मुश्ताक़ अहमद, प्रदीप पाण्डेय, रिजवान मुनीर, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अश्वनी सिंह, अनिल चौधरी, लालचन्द राव, चौधरी शमशेर आलम आदि मौजूद रहे।
खण्ड विकास अधिकारी सेमरियावां आर.के.चतुर्वेदी ने ग्राम पंचायत थवईपार में वृक्षारोपण किया तथा वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावां के अधीक्षक डा. जगदीश पटेल ने सीएचसी परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर डा0 कमलेश यादव, डा0 हिमांशु, डा0 इश्तियाक अहमद, डा. कौसर नाजिम, विद्यावती सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, राम सजीवन, रमेशचंद्र यादव, रंजना, अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में ए. एच. एग्री. इन्टर कालेज उजियार दुधारा पर प्रबंधक कमर आलम व प्रधानाचार्य मुनीर आलम खान, मुहम्मद हनीफ गर्ल्स इन्टर कालेज बरगदवा कला पर प्रबंधक मसीनुद्दीन, जोहरा फैजे आम गर्ल्स इंटर कालेज बाघनगर पर सह प्रबंधक तनसीव अहमद रोमी, एम.एन. पब्लिक इन्टर कालेज सोनौरा गौसी पर सह प्रबंधक शोएब अहमद नदवी, एच.आर. ग्लोबल एकेडमी उसराशहीद में प्रबंधक बलिराम विश्वकर्मा व प्रधानाचार्य राजेश विश्वकर्मा ने वृक्षारोपण किया। तथा वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे