Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा हत्या के दो आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



आलोक बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। थाना धर्मसिंहवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 40 / 19 धारा 302 / 201 भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी / एसटी एक्ट के अन्तर्गत 02 अभियुक्त  नरेन्द्र पाण्डेय पुत्र रामनारायण पाण्डेय उर्फ रम्मन पाण्डेय एवं वीरेन्द्र सिंह उर्फ बिन्दे सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह निवासीगण अतरी नानकार थाना धर्मसिंहवा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनाँक 29 जुलाई 2019 को वादिनी श्रीमती मालती देवी के पति स्व0 रामभेजू की हत्या कर कुँए में फेंक दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दिनाँक 01 अगस्त 2019 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिस बाबत शुक्रवार को एसओ धर्मसिंहवा की अगुवाई में पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
इस बाबत गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल से प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा अनिल कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अनिल कुमार राय, हे0का0 लक्ष्मीकान्त तिवारी, का0 सत्यम सिंह, का0 दिलशाद अंसारी शामिल रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे