सुनील उपाध्याय ..
बस्ती: दुबौलिया थाना अंतर्गत भगवान् श्री कृष्ण के जन्माष्टमी की त्यौहार हर वर्ष की भाँति प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरा स्टाप मिलजुल कर मना रहा है क्योकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था|
इसी वजह से जेल थानों में जन्माष्टमी हर वर्ष मनाई जाती है इस शुभ अवसर पर बड़े पैमाने पर क्षेत्र की सम्मानित जनता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिसमे की समाज सेवी ,प्रधान,बीडीसी,और बहुत से लोग उपस्थति रहे । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्क्षय पवन कसौधन और राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रवास सिंह साथ बहुत से व्यापारी भी उपस्थिति रहे । आये हुए सभी का स्वागत स्वंय थानाध्क्षय ने किया सभी के लिये जलपान और प्रसाद स्वरूप भोजन का भी व्यवस्था था।
इस शुभ अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने आये हुए सभी गणमान्य को शुभकामना दिए और कहे भगवान श्री कृष्ण सभी को स्वस्थ रखे ।जन्म अष्टमी के शुभ आयोजन में आये भाजपा के जिलाध्क्षय पवन कसौधन ने कहा की मेरे और भाजपा परिवार के तरफ से बस्ती जनपद वासियो को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभ कामना भगवान् सभी को स्वस्थ और खुशहाल रखे।राज्य महिला अयोग्य की सदस्य इंद्रवास सिंह ने भी सभी को जन्माष्टमी की शुभ कामना दी ।कही सभी को भगवान् श्री कृष्ण खुशहाल रखे । आये हुए सभी ने थाना परिसर में मनाये जा रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रशंसा किये । बहुत ही शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है भगवान् श्री कृष्ण का जन्म रात के 12बजे होगा ।जन्म उत्सव खत्म होने के बाद प्रसाद वितरण होगा ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ