Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दू- मुस्लिम ने की कामना


अमरजीत सिंह 
अयोध्या। श्री राम मन्दिर निर्माण के लिए रविवार को तपस्वी छावनी के महंत स्वामी परमहंस दास महराज के अगुवाई में मुस्लिम मंच की महिलाओं ने हाजी सईद व बब्लू खान के साथ सवा सौ करोड़ राम नाम जाप करके मन्दिर निर्माण के लिए किया हवन यज्ञ और जय श्री राम के नारे भी लगाये गये। स्वामी परमहंस दास ने कहा कि सवा लाख करोड़ जय श्री रामनाम जाप की पुर्णाहुति आज दी गयी है। जय श्री राम नाम जाप मन्दिर के शिष्यों भक्तो के ओर से किया जा रहा था। उसका समापन आज यहां किया गया।जिससे राम मंदिर निर्माण में आ रही बाधा दूर हो सके, सुप्रीम कोर्ट राम मन्दिर के पक्ष में फैसला दे सके। मुस्लिम महिलाएं भी चाह रही है कि अयोध्या में भब्य राम मंदिर बने, दर्जनों लोग शामिल शामिल रहे।वही राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा मे आए बब्लू खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय कभी नही चाहता है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण न हो कुछ अराजकता फैलाने वाले है जो मंदिर और मस्जिद का नाम लेकर विवाद कराना चाहते ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे