Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ध्वस्त कानून व्यवस्था समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी प्रसपा : सुरेश शुक्ल



ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर आगामी 18 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर ध्वस्त कानून व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं एवं मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने दी है।

      श्री शुक्ल ने बताया कि ध्वस्त कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के साथ ही देवीपाटन मण्डल मुख्यालय गोण्डा में विश्वविद्यालय खोले जाने, तहसीलों, ब्लाकों, सरकारी अस्पतालों तथा थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, किसानों को गन्ना मूल्य का तत्काल ब्याज समेत भुगतान करने, विद्युत आपूर्ति दुरूस्त करने तथा खाद्यान्नों की कालाबाजारी की मांग को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार एवं गोण्डा जिला प्रशासन पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाला धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। पार्टी में सभी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
      
प्रसपा जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ल ने जनपदवासियों से जनसमस्याओं को लेकर किए जाने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपने हक की मांग करने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे