प्रभारी निरीक्षक ने की मिल-जुल कर त्योहार मनाने की अपील
ए. आर. उस्मानी / सुरेश तिवारी
गोण्डा। स्थानीय थाने की कहोबा पुलिस चौकी क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आगामी त्योहार मुहर्रम व गणेेेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभारी निरीक्षक आरपी सोनकर व चौकी प्रभारी सोम प्रताप सिंह द्वारा तमाम गांंवों में जाकर जानकारी हासिल की गई।
मोतीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्री सोनकर व कहोबा चौकी प्रभारी श्री सिंह ने मयफोर्स क्षेत्र के काजीदेवर, छाछपारा मतवल्ली, कस्टुआ, सिसवरिया सहित आधा दर्जन गांवों में पहुंचकर ताजियादारों से बातचीत की तथा ताजिया ले जाने वाले रास्तों को भी देखा। जहां-जहां ताजिया ले जाने में परेशानियां थीं, वहां मौके पर ही उसका निस्तारण किया गया। वहां मौजूद ताजियादारों व अन्य लोगों से बताया गया कि सभी लोग त्यौहार को प्रेम व भाईचारा के साथ मिलजुल कर मनाएं, जिससे त्योहारों में कोई बाधा उत्पन्न न हो। थाना प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की कि अगर किसी के द्वारा किसी प्रकार की त्योहार में बाधा उत्पन्न की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी मुझे अथवा चौकी इंचार्ज कहोबा को तत्काल दें।
इस दौरान एसआई जय प्रकाश चौरसिया, कांस्टेबल चालक सुनील कुमार यादव, कांस्टेबल राकेश कनौजिया, महिला आरक्षी शिखा चौधरी, नीरज यादव मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ