अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों की छूटी प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षा 11 सिंतबर से एम एल के महाविद्यालय नोडल सेंटर पर सम्पन्न होगी।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन के सिंह ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षा छूट गई थी उनके लिए विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। केंद्र पर बलरामपुर व श्रावस्ती जिले के महाविद्यालयों की परीक्षा 11 ,13 व 14 सिंतबर को होगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी परीक्षा प्रभारी डॉ सद्गुरु प्रकाश अथवा सह परीक्षा प्रभारी डॉ पंकज श्रीवास्तव से सम्पर्क करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ