ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। लेखपाल संघ गोण्डा के जिला उपाध्यक्ष रहे राकेश कुमार गुप्ता को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी को देखते हुए निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया है। इस जिम्मेदारी से अभिभूत श्री गुप्त ने सभी सहयोगियों, समर्थकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो भरोसा जताया गया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। राकेश गुप्ता के जिलाध्यक्ष चुने जाने का स्वागत करते हुए बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद इकाई गोण्डा के जिलाध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने आज जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में कहा है कि वर्ष 1988 में प्रथम बार उनका जिलाध्यक्ष पद के लिए लेखपालों द्वारा चयन किया गया था। तब से 11 सितंबर 2019 तक वे लगातार अध्यक्ष पद पर बने हैं। जनपद के लेखपालों द्वारा उन पर विश्वास करते हुए हर बार उनका चयन किया गया जिस पर उनके विश्वास और भरोसे को कायम रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ अपने दायित्व का निर्वहन किया। इतने लम्बे कार्यकाल में तमाम विपरीत परिस्थितियां भी आयीं लेकिन साथियों के सहयोग से कभी लेखपाल साथियों के सम्मान को आंच नहीं आने दिया।
चूंकि फरवरी 2019 में श्री सिंह का पदोन्नति राजस्व निरीक्षक पद पर हो गया है। इस पद पर कार्य करते हुए मैं अध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन से कर पाने में अस्मर्थता महसूस कर रहा हूं। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई गोण्डा के उपाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता को संगठन के प्रति इनकी निष्ठा, लगन और ईमानदारी को देखते हुए जिलाध्यक्ष का पदभार सौंप रहा हूं। जिलाध्यक्ष श्री सिंह की इस घोषणा का बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं लेखपालों द्वारा ध्वनिमत से स्वागत किया गया।
लेखपाल संघ पदाधिकारियों राम बहादुर पाण्डेय, सत्य नारायण त्रिपाठी, आत्माराम वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, विनोद सिंह, पुजारी प्रसाद के साथ ही लेखपालों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ