Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठे बीएफएससी / एमएफएससी के छात्र


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मत्स्य महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं शासन से अपनी विभिन्न मांगो को लेकर काली पट्टी बांधकर परिसर स्थित पशु चिकित्सालय एवं पशुपालन महाविद्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है । उत्तर प्रदेश सरकार ने मत्स्य पालन के माध्यम से उन्नत तथा नीली क्रांति लाने के उद्देश्य से वर्ष 2006-7 में यहां मत्स्य महाविद्यालय की स्थापना की जिसमें 4 वर्षीय बीएफएससी पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है अब तक यहां से सैकड़ों छात्र मत्स्य स्नातक की उपाधि धारण कर चुके हैं इन छात्रों की मांग है कि मत्स्य विभाग की विज्ञप्तियों पर सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में मत्स्य विज्ञान के छात्रों के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों के माध्यम से भर्ती की जा रही है जो गलत है इसके अलावां मत्स्य विभाग के सभी पद जो मत्स्य विस्तार एवं तकनीकी से संबंधित हैं उन पर शैक्षिक योग्यता न्यूनतम केवल 4 वर्षीय पाठ्यक्रम बीएफएससी ही किया जाए तथा सहायक निदेशक मत्स्य एवं इसके सभी समकक्ष राजपत्रित मत्स्य पदों की भर्ती में न्यूनतम शैक्षिक योग्यता बीएफएससी/एम एफएससी/ तथा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रमुख परीक्षा में 4 वर्षीय मत्स्यकी पाठ्यक्रम को जोड़ा जाए जैसी मांगो को लेकर धरने पर बैठे हैं छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे शासन पूरी नहीं करता तब तक यह धरना अनवरत चलता रहेगा । इस सम्बंध में कुलपति डा. जेएस संधू का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मत्स्यकी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्या को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व प्रमुख सचिव कृषि को इस विषय से अवगत करा दिया गया है उन्होंने जल्द ही इस समस्या के निराकरण करने का भरोसा दिया है उन्होंने इसकी विस्तृत जानकारी भी विश्वविद्यालय से मांगी है जिसके बारे में उन्हें जल्द ही इसकी सूचना दी जायेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे