अमरजीत सिंह
अयोध्या । जिले के थाना मवई क्षेत्र में डबल मर्डर के प्रयास में वांछित चल रहे। 40-40 हजार की 2 इनानिया शूटर समेत कुल 7 अंतर्जनपदीय शूटर गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 7 असलहें, 2 पिस्टल, 3 तमंचा, 315 बोर व 2 तमंचा 12 बोर, 56 जिंदा कारतूस, 7 खोखा कारतूस, 1 सफारी एवं दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने किया श्री तिवारी ने कहा कि इन लोगो पर 40-40 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित था। अन्तर्नपदीय शूटर मे राहुल यादव पुत्र राजबली यादव निवासी सरौली थाना बक्शा जनपद जौनपुर , सनी सिंह उर्फ आशुतोष सिंह पुत्र अजीत प्रसाद सिह निवासी आहोपुर सिगरा मऊ जनपद, जौनपुर को बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में रेछ घाट गोमती नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसमें इन दोनों के अलावा इनके पांच अन्य साथियों राहुल सिंह पुत्र इन्द्रबहादुर निवासी आहोपुर थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर , सन्दीप सिह पुत्र विनय प्रताप सिंह निवासी पूरे अहिबरन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी , संजय सिंह पुत्र राममिलन सिंह निवासी अहिर गांव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी , अरुण सिह पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी पूरे दुल्हन थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी,राहुल गोस्वामी पुत्र रामसुमन निवासी इमलडिहा थाना मवई अयोध्या को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे स भारी मात्रा में असलहा कारतूस बरामद हुये हैं ।
उक्त राहुल यादव व सनी सिंह जो कि पेशेवर भाड़े के अन्तर जनपदीय शूटर हैं जिनके द्वारा दो लाख रुपया स्व. बिरजन सिंह के भाई राजू सिंह निवासी बघेड़ी थाना मवई अयोध्या तथा स्व0 बिरजन सिहं के ससुर बृजराज सिंह निवासी अशरफ पुर थाना असन्द्रा बाराबंकी से लेकर बिरजन सिंह के दुश्मन तेज तिवारी निवासी शेरपुर थाना मवई अयोध्या व परमेश्वर लोधी निवासी कछिया थाना मवई तथा रामसुन्दर निवासी तालगांव थाना मवई अयोध्या की हत्या का ठेका लिया था तथा इसी ठेके के बाद दिनांक 11 अगस्त को ग्राम भवानी पुर बाबा बाजार के पास सफारी गाड़ी तथा मारुती वैगनआर व मोटरसाईकिल से सवार होकर कुल 13 अभियुक्तों ने परमेश्वर लोधी व रामसुन्दर उपरोक्त के ऊपर गोलियों की बौछार कर मरणासन्न कर दिया था जिनका इलाज चल रहा है । इनकी मृत्यु न होने पर पुनः बृजराज सिंह उपरोक्त ने तेज तिवारी व परमेश्वर लोधी की हत्या करने का ठेका उपरोक्त राहुल यादव , सनी सिहं ,राहुल सिह , सन्दीप सिहं, संजय सिंह , अरुण सिहं व राहुल गोस्वामी को दिया था जो आज उक्त सफारी गाड़ी तथा दो मोटरसाईकिल से असलहों से लैस होकर तेज तिवारी व परमेश्वर लोधी तथा रामसुन्दर के लड़के जगप्रसाद की हत्या करने जा रहे थे अभियुक्तो द्वारा अवैध असलहो से फायर किया गया बचाव मे पुलिस ने भी फायर किया था उक्त 07 शूटरो को गिरफ्तार किया। मौके से पवन रावत व गंगारावत निवासीगण तालगांव थाना मवई अयोध्या , ननके सिंह निवासी पालपुर थाना कुमारगंज अयोध्या तथा बृजेश बढई निवासी गाजीपुर थाना रामस्नेही घाट बाराबंकी भागने मे सफल रहे ।
इस प्रकार से तेजतिवारी निवासी शेरपुर, परमेश्वर लोधी निवासी कछिया थाना मवई अयोध्या व जगप्रसाद पुत्र रामसुन्दर निवासी तालगांव की हत्या उक्त शूटरो की गिरफ्तारी के कारण टल गयी तथा शूटरो ने पूछताछ मे यह भी बताया कि एक सप्ताह के अन्दर बीएचएल जगदीशपुर अमेठी मे डीजल सप्लाई करने वाले डीजल टैन्कर को लूटकर धन अर्जित करने के फिराक मे थे तथा जनपद अमेठी मे एलआईसी की शाखा से जाने वाले रुपयो की बड़ी लूट करने वाले थे तथा उक्त शूटर शनि सिंह व राहुल यादव ने साथी राहुल गोस्वामी व राजा सिंह के साथ दिनांक 11 अगस्त की रात्रि 8 बजे जनपद बस्ती के हरैया क्षेत्र मे एक व्यक्ति की हत्या किये थे जिसके सम्बन्ध मे प्रभारी निरीक्षक हरैया जनपद बस्ती को अवगत कराया गया है तथा उक्त शूटरो मे सन्दीप सिह अपने साथियो के द्वारा 28 अगस्त को थाना हैदरगढ जनपद बाराबंकी मे रोडवेज बस के अन्दर अमित रस्तोगी की हत्या कर लूट किया था तथा शूटर शनि सिंह व राहुल यादव थाना पवारा जिला जौनपुर मे पहले भी पुलिस के उपर जानलेवा हमला अपने साथियो के साथ कर चुका है जिनका मुकदमा जनपद जौनपुर के थाना पवारा मे पंजीकृत है । थाना स्थानीय क्षेत्र के शूटर राहुल गोस्वामी उपरोक्त के द्वारा उक्त बाहरी शूटरो को लाकर स्व0 बिरजन सिंह के भाई राजू सिंह व इनके ससुर बृजराज सिंह को उपलब्ध कराया था जिसके परिणाम स्वरुप 11 अगस्त को रामसुन्दर कोरी व परमेश्वर लोधी के उपर गोलियो से हमला किया गया था जिसके बाद राजू सिंह के जेल जाने के बाद बृजराज सिंह पुनः तेज कुमार तिवारी , परमेश्वर लोधी उपरोक्त की हत्या कराने का ठेका दिया था । गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम मे प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव,उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम,व रामनरेश वर्मा , अनूप कुमार सिंह , संजय कुमार , उदयभान यादव शामिल है प्रभारी मंत्री द्वारा इन लोगों के अच्छे प्रदर्शन से प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही साथ इनको बधाई ऐसे जिले के लिए बेहतरीन काम करें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ