Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजा भैया के पिता पर मुकदमा दर्ज


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | जिले के कुंडा कोतवाली में कोतवाल की तहरीर पर सूबे के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के पिता उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ है। एसडीएम द्वारा मुहर्रम के रास्ते मे लगाए गए भगवा झंडा को हटाने का न मानने के मामले में धारा 295A,153A,188, 144 जैसी धाराओ में कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिला प्रशासन ने कल राजा उदय प्रताप को भदरी राज महल में किया था नजरबन्द। बता दे कि उदय प्रताप सिंह हर साल की तरह इस बार भी कुंडा के शेखपुर में मुहर्रम के दिन ताजिये के रास्ते मे स्थित मंदिर पर बंदर की वर्षी मनाने और भंडारे का आयोजन करना चाहते थे जिसकी अनुमति का पत्र एसडीएम के यहा दिया गया था जिसे एसडीएम कुंडा ने खारिज कर दिया था और उदय प्रताप के मूवमेंट को प्रतिबंधित करते हुए हाउस अरेस्ट का आदेश जारी कर दिया था और मोहर्रम जुलूस के रास्ते के दोनों तरफ लगाए गए भगवा झंडों को हटाने का निर्देश भी जारी किया गया लेकिन आदेश का पालन उदय प्रताप द्वारा नही किया गया। जिसके बाद उक्त कार्यवाई की गई। इस मंदिर पर हर साल मुहर्रम के दिन ही बंदर की वर्षी मनाने का प्रयास किया जाता है जिसकी अनुमति प्रशासन नही देता और इलाके का माहौल तीन दिनों तक गरमाया रहता है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे