Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुपोषण से मुक्ति के लिए पौष्टिक आहार जरूरी- क्रान्तिकारी


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पोषण माह के अंतर्गत मान्धाता ब्लॉक के अकारीपुर गाँव में पोषण के लिए जागरूकता के उद्देश्य से समूहों की बैठक कर लोगो को सुपोषण के लिए जागरुक करते हुए पौष्टिक आहार के प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सन्दर्भ व्यक्ति एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि कुपोषण से मुक्ति के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है।जिसमें हरे पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फलों को भी भोजन में शामिल करें।उन्होंने कहा कि स्वस्थ और पोषित रहने के लिये महंगे समान नहीं बल्कि प्रकृति प्रदत्त अपने आस पास उपलब्ध खाद्य वस्तुओं का सही प्रकार से सेवन करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि भोजन में विविध रंगों वाली वस्तुओं का सेवन अधिक करने से कुपोषण को परास्त कर सकते है। लोगों को पोषण के लिए जागरूक करने हेतु प्राथमिक विद्यालय से गांव में पोषण रैली निकाली गई और सभी को सही पोषण का संदेश दिया गया।
ग्रामीण महिलाओं को कुपोषण भगाने के साथ ही स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गयी।
इस मौके पर राम मनोहर, नैंसी सिंह, ममता सिंह, गुड्डी देवी, कुसुम सोनी, गीता देवी, सोनी देवी और राम कली देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे