Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एमपी के सैकड़ो राम भक्तों ने किया परमहँसदास का स्वागत


अयोध्या में दर्शन पूजन कर राम मंदिर निर्माण जल्द हो की कामना
वासुदेव यादव
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में गुरुवार की सुबह अचानक मध्य प्रदेश के सतना जिला से पहुंचे सैकड़ो राम भक्तों ने राम मंदिर निर्माण हेतु संकल्पित तपस्वी छावनी के बड़े सरकार महंत परमहंस दास महाराज का भव्य स्वागत सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिए।
  
इस दौरान राम मंदिर आंदोलन के निर्णायक महानायक के रूप में    बहुचर्चित महंत परमहंसदास महाराज ने कहा कि अयोध्या में भव्य व दिव्य राम मंदिर का निर्माण बहुत ही जल्द होगा। हमें  सुप्रीम कोर्ट व कानून पर पूर्ण विश्वास है कि फैसला हिंदू समाज के पक्ष में आएगा और भगवान राम की नगरी में बहुत ही जल्द भव्य भगवान श्री राम जी का मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के हिंदू भक्तों की कामना है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण यथाशीघ्र हो। सुप्रीम कोर्ट में डे बाई डे सुनवाई होने से हिंदुओं में मंदिर निर्माण की आहट और तेज हुई है। जिसके चलते अयोध्या में राम भक्तों श्रद्धालुओं का आगमन और बढ़ा है। उन्होंने सभी राम भक्तों के मंगलमय यात्रा की कामना कर सभी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान मध्य प्रदेश सतना से आए राम भक्त राजेंद्र तिवारी, आलोक सिंह, धर्मेंद्र, कौशल्या तिवारी,आनंद सिंह व वीरेंद्र आदि सैकड़ों की संख्या में शामिल रहे सभी ने महन्त परमहँसदास महराज से  कहा कि आपका राम मंदिर निर्माण के प्रति सार्थक प्रयास  बहुत ही अच्छा व स्वागत योग्य है। हम सब आपके साथ है। अयोध्या श्री राम जी के प्रति हम सब की गहरी आस्था, श्रद्धा, भक्ति है। हम सब चाहते है कि राम मंदिर निर्माण का फैसला जल्द आवे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे