Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डाकघरों में आधार कार्ड न बनने से लोगों को हो रही परेशानी:नंदिता शुक्ला


अखिलेश्वर तिवारी
पूर्व विधायक ने डाक अधीक्षक को पत्र लिखकर आधार कार्ड बनने का कार्य शुरू कराने का किया मांग
बलरामपुर।।  भारत सरकार की सबसे विश्वसनीय व जन जन तक पहुंच रखने वाली भारतीय डाक विभाग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। इसमें कोई संदेह नहीं की डाक एवं तार विभाग की पहुंच देश के उन सुदूरवर्ती अंतिम व्यक्ति तक है जहां तक सूरज की किरणें भी नहीं पहुंच पाती । पहाड़ी क्षेत्र हो या पठारी, नदी हो या जंगल सभी जगह डाक विभाग के कर्मचारी बराबर पहुंचते हैं । डाक विभाग के इन्हीं खूबियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां डाक विभाग को सौंपी हैं। उन्हीं जिम्मेदारियों में से एक है आधार कार्ड का बनाया जाना। प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश के तमाम डाकघरों में जहां पर ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है उन सभी डाकघरों में आधार कार्ड बनाए जाने का निर्देश जारी किया गया था, परंतु तमाम विसंगतियों के चलते बहुत सारे ऐसे डाकघर हैं जहां पर आधार कार्ड बनाने का कार्य नहीं किया जा रहा है । आज हम बात कर रहे हैं गोंडा जिले के बाबागंज, धानेपुर, मेहनौन  तथा इटियाथोक सहित कुछ डाकघरों की जहां पर आधार कार्ड न बनाए जाने की शिकायत की जा रही है । 

                    जानकारी के अनुसार पूर्व समाजवादी पार्टी के विधायक नंदिता शुक्ला ने इसी संदर्भ में एक पत्र डाक अधीक्षक मंडल गोंडा को लिखा है । पत्र में डाक अधीक्षक से मांग किया गया है कि सभी डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाए । पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से आधार कार्ड डाकखाने से बनाया जाना भी है ।
प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना को लेकर भी डाक विभाग संवेदनशील नहीं दिख रहा है जो चिंता का विषय है। श्रीमती शुक्ला ने अपने पत्र में डाक अधीक्षक से यह भी शिकायत की है कि डाकघरों में कभी नेटवर्क नहीं है तो कभी स्टाफ की कमी कहकर फरियादियों को वापस कर दिया जाता है । आधार कार्ड अनिवार्य होने के कारण छात्र से लेकर मजदूर तक तथा व्यवसाई से लेकर किसान तक सभी को आधार कार्ड की आवश्यकता है । सभी को आसानी से आधार कार्ड उपलब्ध कराने के लिए ही सरकार ने डाकघरों को आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत किया था जिससे कि लोग अपने नजदीकी डाकघर से आसानी से आधार कार्ड बनवा सकें । उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि सरकार की इस मंशा को डाक विभाग पूरा नहीं कर रहा है । उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर सभी डाकघरों में आधार कार्ड बनाने के की प्रक्रिया चालू नहीं की गई तो उच्च अधिकारियों से शिकायत कर के कार्यवाही कराई जाएगी । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे