Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परिश्रम ही सफलता की कुंजी है– एसआई धीरेंद्र यादव


■ स्काउट गाइड समापन पर एसआई धीरेंद्र यादव रहे मुख्यातिथि

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बुधवार को प्रेमलता महिला महाविद्यालय में स्काउट गाइड कार्यक्रम का समापन एस आई धीरेंद्र यादव के आथित्य में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर छात्रों द्वारा स्काउट गाइड कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना, स्वागत गान एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। आज आये अतिथियों ने इनके बनाये टेंट, तम्बुओं आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही शिविर में स्काउट गाइड द्वारा तैयार किये गए व्यंजनों को लुत्फ लिया गया। जिससे इनके द्वारा बनाये गए समस्त व्यंजन के विशेषता व कमियों  को बताया गया। इसके साथ इस अवसर पर एस आई धीरेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि आज के समय मे परिश्रम से ही सब कुछ पाया जा सकता है। मेहनत के बलबूते परही सफलता की सीढ़ियों को चढ़ सकते है। किसी के व्यक्ति के जीवनमे जितना अधिक परिश्रम किया है उसने उतना अधिक ही सफलता अर्जित किया है। कर्म की महत्ता परिश्रम पर ही टिकी होती है। इस तरह से अनेको बातो के द्वारा स्काउट गाइड छात्रों का ज्ञानवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार से विनय कुमार सिंह, रविकांत, अनिल कुमार, विकासचंद्र त्रिपाठी, के0के0 तिवारी, दिनेश मौर्य,संतोष कुमार अग्रहरि आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे