Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोहर्रम के मेले में दिखता है गंगा जमुनी तहजीब का नजारा


बनारसी चौधरी
बेलहर, संतकबीरनगर। मोहर्रम के पर्व पर मंगलवार को विकास खण्ड बेलहर कलाँ के कुसुरू कलां,खटियांवा, बेलहर खुर्द,बेलवासेंगर एवं सियाकाटाई गांव में मेले का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पारंपरिक ढंग से ताजियादारों ने पूजा-अर्चना किया।इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बखिरा एवं दुधारा पुलिस पूरी तरह सक्रिय दिखी।समाचार लिखे जाने तक कहीं से किसी अप्रिय सूचना का समाचार नहीं है।
मेले के दौरान क्षेत्र के कुसुरु कलां के मेले में गंगा-जमुनी तहजीब का नमूना देखने को मिला।क्षेत्र के दर्जनों गांव से तजियादार अपनी-अपनी ताजिया लेकर यहां पर इकट्ठा हुए।इसमे हिन्दू तथा मुस्लिम समुदाय की भागीदारी बराबर रही।भारी भीड़ के बावजूद लोग एक दुसरे से इस तरह मिल रहे थे कि ऐसा लग रहा था कि असली हिन्दुस्तान यहीं पर बसता है।इसी तरह बेलहर खुर्द,खटियाँवा तथा सियाकटाई पिपरा प्रथम,बभनी कैथवलिया पडिया, देवापार, गाड़ापोखर, कन्हरापार ,भरवलिया खुर्द आदि जगहों पर भी मेला लगा।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य सैय्यद अली हुसैन,सैय्यद अली अशरफ,सैय्यद मो०अनवर,सैय्यद अहमद अशरफ,सैय्यद मोहम्मद दानिश,सैय्यद मोहम्मद अहसन,सैय्यद वकास अशरफ, सैय्यद माज़ अशरफ,सैय्यद मोहम्मद नफीस, सैय्यद मोहम्मद हमजा, बलिराम यादव,विजय यादव,अशोक यादव, साजिद अली,रामदास चौधरी,रामा चौधरी,मोहम्मद उमर,राज किशोर,राम चंदर आदि लोगों ने लोगों को जलपान कराया तथा मेले में शांति बनाए रखने की लोगों से अपील करते रहे।इस दौरान चौकी प्रभारी अनिल कुमार हेंड कांस्टेबल अजीत रावत  अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे।
  इसी क्रम में दुधारा थाना अनर्तगात चौकी पिपरा प्रथम चौकी प्रभारी श्रावण कुमार यादव हेंड कांस्टेबल रामशकल यादव कपिल गौतम राजिन्दर यादव आदि लोग मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे