Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सहायक सांख्यिकी अधिकारी बने मनोज कुमार वर्मा


डॉ लालचंद्र
धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा बाजार निवासी युवाओं के प्रिय मनोज कुमार वर्मा ने जिले का मान बढ़ाया है। इनके चयन पर परिवारीजनों सहित इष्ट-मित्रों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश लोक़् सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) के परीक्षा 2014 धर्मसिंहवा ग्राम के निवासी मनोज कुमार वर्मा का चयन हुआ है। इस परीक्षा में मनोज कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश में 26 वाँ स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता राम मोहन वर्मा व अपनी माता के साथ ही और सभी शुभ चिंतकों को दिया है। धर्मसिंहवा बाजार निवासी स्वर्गीय राम मोहन वर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक पूर्व प्रधानाध्यापक) के पुत्र मनोज कुमार वर्मा ने हाई स्कूल जनता इंटर कालेज धर्मसिंहवा, इण्टरमीडिएट शिवपतिइण्टर कालेज शोहरतगढ़ से, बीएससी सेण्ट-एण्डयूज कालेज गोरखपुर, एमएससी डी. डी. यू गोरखपुर और पी जी डी सी एस, डी .डी. यू गोरखपुर से बी एड टेट JRT और पीआरटी में उत्तीर्ण किया है। वर्तमान में खेसरहा ब्लॉक में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। जब से शुभ चिंतकों को पता लगा है। तब से बधाइयों का तांता लग गया है। भोले उर्फ विपिन पांडेय, डॉ विनोद ठकुराई, रमेश कुमार मध्देशिया, राजेश पांडेय, विजय वर्मा, महेश वर्मा, अनिल मोदनवाल, राम मिलन, प्रमोद जायसवाल, एखलाख अंसारी, रघुनाथ अग्रहरी, डॉ जयराम प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नाथ वर्मा, सन्तोष, सतीश, सुबोध कुमार मध्देशिया, अली अहमद, राजू, अशोक, रामचंद्र, वीरेन्द्र कुमार पांडेय जिला पंचायत सदस्य, जयशंकर साहनी (छिबरा), मुकेश मद्धेशिया, तेजू मद्धेशिया, रमेश जायसवाल, ओमप्रकाश मद्धेशिया, बैजनाथ अग्रहरि, जयशंकर पाठक, संतोष मद्धेशिया, गुलाब मद्धेशिया, कृष्णचंद्र पटवा, सोमनाथ मद्धेशिया, लल्लू पटवा, राजकुमार जायसवाल, इसरार अहमद, रामबली गौडं, बृजेश त्रिपाठी, सुनील वर्मा, राजमणि शर्मा, मास्टर नियाज अहमद, प्रधानाचार्य, अनिल शर्मा, हीरा प्रधान जूनियर हाईस्कूल, धर्मराज अग्रहरि, जनार्दन मिश्र, कमलेश त्रिपाठी, डॉ लालचन्द्र मध्देशिया, राजू वर्मा आदि लोगो ने बधाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे