Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर चढ़ी डीएम की भृकुटी, संचालकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश

 
बिना ऑनलाइन आवेदन के नहीं मिलेगा अवकाश, गैर हाजिर मिले तो होगी कार्यवाही
15 सितम्बर तक ज्वाइन न करने वाले अध्यापक होगें सस्पेन्ड
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। ऑनलाइन आवेदन के किसी भी अध्यापक का अवकाश कतई स्वीकृत न किया जाए तथा बिना स्वीकृति के विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही जिले में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर ऐसे विद्यालयों को सीज करने की कार्यवाही की जाये। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने कलेेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में दिए हैं।
     
 जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए हैं कि अब प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में बिना ऑननलाइन आवेदन व स्वीकृति के कोई भी अध्यापक अवकाश पर नहीं जाएगा और न ही बिना ऑन लाइन आवेदन के किसी का अवकाश ही स्वीकृत किया जाय। उन्होंने बीएसए को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्देशों का अनुपालन न करने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही की जाय। वहीं समायोजन के सापेक्ष स्थानान्तरित स्थलों पर अपनी ज्वाइनिंग न देने वाले अध्यापकों को 15 सितम्बर तक की मोहलत देते हुए उन्होंने बीएसए को आदेश दिए हैं कि 16 सितम्बर की सुबह तक ज्वाइन न करने वाले अध्यापकों की सूची निलम्बन की कार्यवाही के साथ उन्हें उपलब्ध करा दें। जिलाधिकारी ने तेलियानी पाठक विकास खण्ड रूपईडीह के ग्राम प्रधान द्वारा रसोइए के चयन में नाजायज दबाव बनाने की शिकायत पर डीपीआरओ को निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान को 195-ए की नोटिस दी जाय। मिड डे मील के पर्यवेक्षण के लिए नामित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने अब तक किए गए निरीक्षणों की रिपोर्ट मांगी है।
     जिलाधिकारी डॉ. बंसल ने विगत वर्ष के सापेक्ष इस शिक्षा सत्र में नामांकन कम पाए जाने पर बीएसए को निर्देश दिए हैं कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें। बीएसए द्वारा समिति की बैठक में अवगत कराया गया कि अभी तक 70 प्रतिशत विद्यालयों में यूनीफार्म का वितरण कराया गया है जबकि निरीक्षण करने वाले अधिकारियों द्वारा डीएम को अवगत कराया गया कि कई विद्यालयों में यूनीफार्म की क्वालिटी मानक के अनुरूप नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने ऐसे प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। 
   जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराई जाए तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए सभी अध्यापक व अधिकारी रूचि लेकर काम करें।
     बैठक में एडीएम रत्नाकर मिश्र, एडी बेसिक विनय मोहन वन, बीएसए मनिराम सिंह, डीएसओ वीके महान, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, पीडी सेवाराम चौधरी, डीडीओ रजत यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, डिप्टी आरएमओ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश प्रजापति, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश दूबे, जिला समन्वय सर्व शिक्षा अभियान राजेश सिंह, मिड डे मील प्रभारी गणेश गुप्ता, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारीगण व अन्य मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे