Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम अपनी मातृभाषा हिंदी:डा अजीत प्रताप सिंह


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर काशी प्रसाद सिंह मेमोरियल चेरिटैबुल ट्रस्ट द्वारा हिन्दी भाषा के उत्थान हेतु ग्रीन वैली एकेडमी मे हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ सूर्य बक्श पाल स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय बनकटी बस्ती के प्राचार्य डा अजीत प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस पन्द्रह दिवसीय समारोह मे हिन्दी भाषा से संबंधित भाषण, निबंध लेखन, पत्र लेखन, कविता पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता, कहानी, श्रुति लेख, सुलेख जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया है। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डा अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भाषा विचारों को प्रकट करने का एक माध्यम है और विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे सशक्त माध्यम अपनी मातृभाषा हिंदी है। हिन्दी पखवाड़े पर प्रकाश डालते हुए डा सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों मे हिन्दी भाषा की शुद्ध वर्तनी, शुद्ध उच्चारण के साथ अपनी मातृभाषा के प्रति रूचि व आकर्षण पैदा होगा। प्रधानाचार्या संध्या सिंह ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा के विकास एवं महत्व से परिचित करवाया और बताया कि 13.09.2019 से 27.09.2019 तक की अवधि के बीच आयोजित  सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने की योजना है। कार्यक्रम मे मुख्य रूप में शशि श्रीवास्तव, अंजू श्रीवास्तव, जया शुक्ला, रूचि, सोनम पुरी, शिवांगी, नेहा गौड, आयशा, किशन बाथवानी, मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक प्रदीप यादव ने सबका धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे