Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एनएसएस कैंप के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान




अखिलेश्वर तिवारी
एमएलके तथा आसपास के क्षेत्रों  सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
बलरामपुर।। जिला मुख्यालय स्थित एम एल के पी जी कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान  में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर व आस पास साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सफाई अभियान के तहत आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । 
       
                जानकारी के अनुसार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एन के सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य नियंता डॉ पी के सिंह ने किया। कार्यक्रमधिकारी एन एस एस डॉ राजीव रंजन व डॉ अमरेन्द्र सिंह की अगुवाई में एन एस एस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर सहित आस-पास के स्थलों की भी सफाई की। मुख्य नियंता डॉ सिंह ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया ।  कार्यक्रमाधिकारी डॉ राजीव रंजन व डॉ अमरेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आई क्यू ए सी के संयोजक  डॉ आर के पांडेय, केयर टेकर ऑफीसर एन सी सी डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व सुरेश सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे