ए. आर. उस्मानी
बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच डॉ. गौरव ग्रोवर द्वारा अलग अलग निरीक्षक और उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस का स्थानान्तरण तथा नियुक्ति कानून व्यवस्था, प्रशासनिक समायोजन तथा जनहित में तात्कालिक प्रभाव से किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री ग्रोवर ने बताया कि निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह निरीक्षक अपराध थाना मोतीपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर, निरीक्षक रामजी यादव प्रभारी मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना सुजौली, निरीक्षक सतेन्द्र बहादुर सिंह निरीक्षक अपराध थाना विशेस्वरगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर, निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन्स से प्रभारी निरीक्षक थाना मूर्तिहा, निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर से वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
इसी प्रकार निरीक्षक सुबोध कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना सुजौली से निरीक्षक अपराध थाना विशेश्वरगंज, निरीक्षक मनोज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर से निरीक्षक अपराध थाना मोतीपुर, निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य प्रभारी निरीक्षक थाना मूर्तिहा से अपराध शाखा, उपनिरीक्षक शेषमणि पाण्डेय प्रभारी यातायात प्रोटोकाल / एन्टी इन्कोचमेंट सम्बद्ध प्रभारी थाना मूर्तिहा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रुपइडीहा तथा उपनिरीक्षक अनिल कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रुपईडीहा से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना नवाबगंज बनाए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ