Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उदय प्रताप सिंह पर दर्ज मुकदमा नही हटा तो होगा आन्दोलन :प्रवीण चतुर्वेदी


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया जाने को घोर निंदनीय बताते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रवीण चतुर्वेदी ने कहा कि इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है |उन्होने कहा कि संविधान में हर वर्ग हर जाति, धर्म के लोगों को एक समान रखा गया है और हर धर्म के लोगो को अपनी अपनी धर्म के अनुसार पूजन-अर्चन की आजादी है | बड़े महाराज ने कभी भी मंदिर के पास से जाने वाले मुहर्रम के ताजिये का विरोध नही किये है, फिर भी समाज का माहौल बिगाड़ने वाले लोग भंडारे का विरोध करते है। जिला प्रशासन एक तरफ तो महाराज को नजरबंद करता है वही दूसरी तरफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करती है | उन्होने कहा कि जब हाउस अरेष्ट हो गए थे तब उन पर मुकदमा दर्ज करने का कोई प्रावधान ही नहीं है। प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि भगवा रंग का चोला लेकर के जय श्री राम के नारों की गर्जना करते हुए सत्ता में आती है और आज वोट बैंक की राजनीति के लिये एक धार्मिक व्यक्तित्व  जिसका राजनीति से कोई तालुकात नहीं है उसको भंडारा करने से रोकती है और भंडारा ना होने पर भी उस व्यक्तित्व पर विभिन्न धाराओं में जिला प्रशासन मुकदमा दर्ज कराती है और सत्तापक्ष शांत बैठा है | प्रदेश सरकार की दोहरी चरित्र का उजागर हो रहा है | प्रवीण चतुर्वेदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दर्ज हुए मुकदमे नहीं हटाए जाते तो जनसत्ता दल लोकतांत्रिक छात्र प्रकोष्ठ के सभी साथी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे