Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


कृष्ण मोहन

गोंडा: शिक्षकों को आज जो भी सुविधाएं मुहैया हैं वह संगठन की एकता के कारण संभव हुआ है | परिवार नियोजन  भत्ता एवं सामूहिक जीवन बीमा  का बंद होना शिक्षकों पर अत्याचार है | उक्त विचार शुक्रवार को आयोजित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मारवाड़ इंटर कॉलेज गोंडा में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थित शिक्षकों से कहीं | श्री सिंह ने जनपद के प्रत्येक विद्यालयों में संगठन की स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों में माध्यमिक शिक्षक संघ की सदस्यता के लिए सभी शिक्षक साथी बधाई के पात्र हैं |  उन्होंने आगामी शिक्षक विधायक के चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता बनने पर भी बल दिया |  इसी क्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए संगठन जिला मंत्री राधा मोहन पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अनुमन्य किया जाए|  इस मौके पर बैठक को जिला संयुक्त मंत्री सुनीता रानी और जिला कोषाध्यक्ष वंशीधर ने भी  अपना अपना विचार रखा | इस अवसर पर विद्यालय के  प्रधानाचार्य राकेश मोहन श्रीवास्तव, पवन कुमार मिश्र, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, भरत लाल मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, भगवती सिंह, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव, राधेश्याम पांडे, प्रदीप कुमार पांडे, अरविंद सिंह, परशुराम तिवारी, अनुपम पांडे, विष्णुजीत सिंह, अनूप शुक्ला, डॉ अरविंद मिश्रा, पवन तिवारी आदि शिक्षक मौजूद रहे |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे