Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सेंट जेवियर्स विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हुआ गोष्ठी का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
हिंदी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि विधायक पलटू राम ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिंदी दिवस आयोजित करने के लिए प्रबंध तंत्र की सराहना की और कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है इसे भूल कर हम कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते।
उन्होंने सभी से हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा की हिंदी में बात करके आप अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मां को भूल कर आगे बढ़ने की सोच भी नहीं सकता । इसी प्रकार हिंदी हमारी मातृभाषा है इसे भुलाकर कोई भी विद्यार्थी आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर स्थापित होने के लिए अंग्रेजी बोलना व जानना जरूरी है परन्तु इसका मतलब यह नहीं कि हिंदी भुला दिया जाए । उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय होने के बावजूद भी हम अपने बच्चों को हिंदी बोलने हिंदी का सम्मान करने तथा मातृभाषा को अपनाने की सीख हमेशा देते हैं । हिंदी सभी भाषाओं की जननी मानी जाती है, इसलिए हिंदी सभी के लिए जरूरी है । भाजपा की महिला अध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा की हिंदी बोलना हर भारतवासी के लिए जरूरी है, इसीलिए हमारे संविधान में हिंदी को मातृभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है ।  विद्यालय की हिंदी प्रवक्ता संजय सिंह तोमर ने हिंदी भाषा को सबसे प्राचीन व सरल भाषा बताया । उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और इसका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है । हिंदी बोलने से ग्लानि नहीं बल्कि गौरव को अनुभूति होती है । हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले कई पत्रकारों तथा साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया ।
उससे पूर्व विद्यालय की छात्राओं द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का गेट पर ही तिलक करके अभिवादन किया गया । छात्राओं ने हिंदी भाषा  को गौरवान्वित करने वाला गीत प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्षष बृजेंद्र तिवारी, आकाश पांडे व राजेश कुमार जयसवाल सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं  तथा बच्चे मौजूद थे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे