Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिंदी दिवस के अवसर पर छात्रों के लिए किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। पूरे देश में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है 14 सितंबर 1949 को ही हिंदी को मातृभाषा का दर्जा संविधान में प्रदत्त किया गया था हालाकी जनपद बलरामपुर में तमाम ऐसी संस्थाएं हैं जो अपने आप को राष्ट्रवाद के लिए मुख्य मानते हैं परंतु उन्होंने आज हिंदी दिवस के अवसर पर कोई कार्यक्रम आगे नहीं किए दूसरी ओर इंग्लिश माध्यम से संचालित विद्यालय सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने लगातार दूसरे वर्ष आज हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए छात्रों के  अंदर हिंदी भाषा से लगाव जागरूकता के लिए विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसके लिए छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।  विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा ने बताया की विद्यालय में अध्ययनरत जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए हिंदी भाषा  की उपयोगिता विषय वहीं सीनियर वर्ग के छात्रों के लिए हिंदी का आधिकारिक कार्यों में प्रयोग विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हिंदी दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम द्वारा किया गया और इसी कार्यक्रम कार्यक्रम में हिंदी के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले आधा दर्जन से अधिक विभूतियों को सम्मानित भी किया गया जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें दैनिक जागरण के सुशील सिंह, राष्ट्रीय सहारा के अजय श्रीवास्तव, अमर उजाला के लाल जी सिंह, हिंदुस्तान के अविनाश पांडे, लाइव टुडे के अखिलेश्वर तिवारी, इंडिया टीवी के आनंद मणि तिवारी तथा भानु प्रकाश तिवारी शामिल है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे