Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोहर्रम के दिन उत्कृष्ट करतब दिखाने वाले अखाड़े सम्मानित


कार्यक्रम में दिखी गंगा जमुनी की तहज़ीब
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ |जिले की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने के उद्देश्य चिलबिला वासियों द्वारा रामलीला समिति के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमरबैश्य एंव प्रसिद्ध व्यवसाई व समाजसेवी श्री किशोर अग्रवाल के संयुक्त अगुवाई में मोहर्रम के दिन  उत्कृष्ट करतब दिखाने वाले चिलबिला ,गोडे और सोनावा के अखाड़ों के तीन दर्जन से अधिक लोगों को  गोल्ड मेडल व शील्ड आदि देकर सम्मानित कर उनके हौसले को अफजाई किया गया | इस मौके पर एकत्रित मुस्लिम भाइयों ने तिरंगा झंडा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए |  सम्मानित करते हुए श्री किशोर अग्रवाल ने कहा कि मोहर्रम के दिन अखाड़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जो कार्य किया है वह बहुत सराहनीय है हम सबको आपस में एकता के साथ सदैव इसी तरह भाईचारे को कायम रखना चाहिए | इस दौरान समाजसेवी रोशनलाल उमरबैश्य ने कहा कि प्रतापगढ़ जिले में संयोग गंगा जमुनी तहजीब कायम रही है उसी तहजीब को अनवरत कायम रखने के उद्देश्य या कार्यक्रम रखा गया जिससे हिंदू मुस्लिम भाई सभी मिलकर एकता के सूत्र में पिरोए रहे और एक-दूसरे के सुख-दुख के भागीदारी बने | कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले प्रमुख रूप से शाहीन अखाड़ा  के अब्दुल जब्बार ,हाजी मोहम्मद ,शफी मोहम्मद ,रफीक ,मोहम्मद असलम ,मोहम्मद साहब, अब्दुल हमीद, मोहम्मद नफीस और सुनावा के समीउल्लाह, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद आसिफ और चिलबिला अखाड़ा के साने आलम, इमरान, पट्टू , तूफान , मंजूमन ,शेरे राजा ,वकील अहमद सहित 3 दर्जन से अधिक लोग शामिल रहे | कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख रूप से  कृष्ण में मोहन गुप्ता ,संतोष कुमार ,मनोज कुमार  देवानंद ,राजू ,विवेक यादव, काका पंडित चतुर्भुज  आदि लोग मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे