Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने सुनी समस्याएं ,निराकरण का दिया आश्वासन




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | नार्दन  रेलवे मेन्स यूनियन शाखा प्रतापगढ के तत्वाधान मे यूनियन के प्रतापगढ़ स्टेशन स्थित कार्यालय पर "लोको रनिंग कटेगरिकल कांफ्रेंस" का आयोजन किया| कांफ्रेंस मे लोको कर्मचारियो ने अपनी समस्याओ से यूनियन पदाधिकारियो को अवगत कराया गया| शाखा मंत्री अनिल शुक्ल ने समस्याओ को जल्द निस्तारण कराने का अश्वासन दिया| इसी दौरान लोको कर्मचारियो का कटेगरिकल "लोको इकाई" का गठन किया गया जिसमे दिनेश सिंह को शाखा संयोजक व अमित श्रीवास्तव को शाखा सचिव बनाया गया, तथा उप संयोजक पद पर सुनील कुमार प्रजापति, आर.के.कोरी, मुन्ना कुमार, विजय कुमार, एन.के.कुशवाहा, सुधाकर सिंह बनाये गये, उपसचिव के पद पर राज भरद्वाज, अनिल कुमार सिन्हा, डी.पी.सरोज, मनीष कुमार, अनिल कुमार, तथा संगठन प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, राजकुमार, सुजीत कुमार, बने व रोहित कुमार, पंकज कुमार, संजीत कुमार, संतोष कुमार, रंजय कुमार डेलीगेट बनाये गये| शाखा अध्यक्ष मो०शफीक ने सभी को माला पहनाकर बधाई दिया| उक्त मीटिंग के दौरान चिलबिला के स्टेशन अधीक्षक श्री आर.पी.तिवारी, जी का सेवानिवृत्ति के बाद यूनियन की तरफ से यूनियन कार्यालय पर अभिनंदन किया गया| शाखा मंत्री अनिल शुक्ल ने श्री तिवारी जी के यूनियन व रेल कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हमे तिवारी जी से सीख लेनी चाहिए, अौर इनका सहयोग हमेशा याद रहेगा तथा भविष्य मे सहयोग की अपेक्षा भी रहेगी | इस अवसर पर श्री तिवारी जी भावुक होते हुए कहा कि आप लोगो का प्यार हमेशा याद रहेगा और जब जरूरत पडेगी सेवा सहयोग मे हाजिर रहूगा यूनियन मेरा परिवार मै इसे कभी नही भूल सकता| कांफ्रेंस की अध्यक्षता अध्यक्ष मो.शफीक ने किया| इस दौरान ब्रांच काउन्सिल मीटिंग भी हुयी|
कांफ्रेंस व मीटिंग मे सुरेश यादव, अजय आनन्द, विनय मिश्र, लाल बहादुर, मनीष पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अवधेश सिह, ओ.पी.राव, संजय डोगरा, धीरज सिंह, डी.के.पांडेय, सुरेश यादव, संजय यादव, अमीर चंद्र, राम अनुज समेत सैकडो सदस्य मौजूद रहेगे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे