वासुदेव यादव
अयोध्या। शनिवार को १४सितम्बर को जनता अवध इण्टर कॉलेज अयोध्या जनपद अयोध्या में हिन्दी दिवस समारोह पर आयोजित सुलेख प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 श्री पुरूषोत्तम सिंह के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों में क्रमशः कुमारी महक, रानी, मुजस्सिम, कृष्णा मेहरोत्रा, शिवांगी पाण्डेय, आकांक्षा, निधि सिंह,महेश पाण्डेय, रमा पाण्डेय, मुस्कान असलम, वैष्णवी पाण्डेय,शायमा बानो, हर्ष वर्मा और शिखा प्रथम तथा रुकैइया, आदित्य मिश्र,मानसी, स्तुति मिश्रा, कृष्णानंद, अविनाश पाण्डेय, श्रेया पाण्डेय, शिवांश मिश्र,राघव कुमार चौधरी, दुर्गेश सिंह, आराधना मिश्रा,हर्षकुंवर , मुस्कान और वरुण पाण्डेय द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित हुए। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्रीमती निरुपमा सिंह,सुश्रीअंशिका सिंह, श्रीमती विजय लक्ष्मी, कीर्ति और प्रगति बाजपेई की मुख्य भूमिका रही। प्रत्येक कक्षा के कक्षाध्यापक ने कक्षास्तर पर प्रतियोगिता करवाई।
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री वीर विक्रमादित्य सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि ममतामई मात सी हिन्दी ,करती हम सब से यह आशा। भाव विमल हों दुग्ध धवल से रखती हम-सब से यह अभिलाषा।। बाद में प्रधानाचार्य ने आदरणीय मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों और छात्रों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएअपनी मातृभाषा हिन्दी को अपने व्यवहार में प्रयोग करने, जानने और समझने के लिए प्रेरित किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ