अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। बलरामपुर राजपरिवार के स्वर्गीय महाराजा धर्मेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्य स्मृति में डिवाइन हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ, राज परिवार एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सनिवारको को निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर एमएलकेपीजी कॉलेज बलरामपुर में आयोजित किया गया । इस निशुल्क कैंप में 125 मरीजों का ईसीजी ब्लड शुगर परामर्श एवं दवा वितरण किया गया । निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सदर विधायक पलटू राम ने फीता काटकर किया। सदर विधायक पलटू राम ने डिवाइन हार्ट मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ एवं रोटरी क्लब बलरामपुर तथा राजपरिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह एक सराहनीय कार्य है । आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में लोग स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं जिससे आगे चलकर कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ-साथ हृदय रोगों के प्रति लोगों को जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर व्यक्ति का उपचार हो जाए तो उस व्यक्ति को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है ।डिवाइन हार्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के वरिष्ठ कार्डिक सर्जन मेडिकल डायरेक्टर डॉ पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि हृदय रोग से बचने के लिए कम से कम 45 मिनट व्यायाम एवं मॉर्निंग वॉक करना चाहिए । खाने में नमक व तेल का सेवन कम करें, घी मक्खन, तले हुए पदार्थ, मांस का सेवन बहुत ही सीमित एवं वसायुक्त मसालेदार भोजन से बचना चाहिए इससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन करने से बचना चाहिए, डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना चाहिए, अगर किसी भी व्यक्ति को छोटी-छोटी से आना धड़कने तेज हो जाना, उल्टी आने का एहसास होना पसीना व चक्कर आना बच्चों में वजन ढंग से ना बढ़ना, फेफड़ों में इन्फेक्शन होना एक्सरसाइज करने में दिक्कत हार्ट बीमारी के संकेत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को जागरूक होकर समय-समय पर जांच करवानी चाहिए ।
एमएलके डिग्री कॉलेज के सचिव कर्नल रंजीत मोहंता ने कहा कि आज हमारे देश में मधुमेह व हृदय रोग की बीमारी बड़ी तेजी से फैल रही है। यह बीमारी आजकल युवा वर्गों में अधिक पाई जा रही है, इसीलिए ऐसे ही निशुल्क कैम्प लगा कर लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए । एमएलके डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य एनके सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी लोगों को ध्यान रखना चाहिए । "कहा गया है कि स्वस्थ मनुष्य पर स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनूप सर्राफ, सचिव संजय अग्रवाल, अमरजीत सिंह, रोटेरियन महेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर वाई पी गुप्ता, डा0 प्रांजल त्रिपाठी, डॉ निधि त्रिपाठी, रवि सिंह, कौशल्या गुप्ता, श्याम जी गुप्ता तथा डिवाइन हॉस्पिटल के पीआरओ पंकज सिन्हा का अच्छा योगदान रहा



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ