Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी देव रंजन वर्मा ने महिला जनप्रतिनिधियों से मीटिंग में स्वयं आने का किया अपील


अखिलेश्वर तिवारी
महिला जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार बनकर रोब झाड़ने वालों पर अब होगी कार्रवाई
बलरामपुर।।  जनपद बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पहले उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में भेज कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयोग किया जिसमें वे पूरी तरह से सफल रहे। अब उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से संबंधित एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत महिला जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार बनकर अधिकारियों तथा समाज में रोब झाड़ने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है । 

                            पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।  महिला सशक्तिकरण के लिए ही सभी जगह महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है । इसी  के तहत ग्राम पंचायत व नगर पंचायत से लेकर लोकसभा व विधानसभा तक महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि ग्राम पंचायतों तथा नगर पंचायतों में महिलाएं चुनकर तो आ रही हैं परंतु उन्हें भागीदारी नहीं दी जा रही है। महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके रिश्तेदार सगे संबंधी प्रतिनिधि बनकर सरकारी बैठकों में सम्मिलित हो रहे हैं । यहां तक कि जगह-जगह रोब झाड़ते देखे जा रहे हैं जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ी बाधा है । उन्होंने महिला जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि वह बैठकों में स्वयं उपस्थित हो जनता ने उन्हें प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना है। इसलिए वह आगे आए और महिलाओं की ओर से प्रतिनिधित्व करें । उन्होंने अपने महकमे को निर्देश दिया है कि यदि कोई महिला जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार अथवा प्रतिनिधि बनकर रोब झाड़ता दिखाई दे तो उसके विरुद्ध तुरंत एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए । एसपी के आदेश के बाद जिले के ऐसे लोग जो सुबह से शाम तक रोब झाड़ रहे थे वह अब सकते में आ गए हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे