शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा पोषण माह के अंतर्गत मान्धाता ब्लॉक के उडीडीह गाँव में पोषण के लिए जागरूकता के उद्देश्य से समूहों की बैठक कर लोगो को सुपोषण के लिए जागरुक करते हुए पौष्टिक आहार के लिए समूह की महिलाओं ने रंगोली बनाकर लोगों को पौष्टिक भोजन का प्रयोग हेतु प्रेरित किया गया। रंगोली के माध्यम से महिलाओं ने भोजन में अनाज, दालों, हरी सब्जियों के अलावा दूध और मौसमी फलों को शामिल करने का संदेश दिया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सन्दर्भ व्यक्ति एवं पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रान्तिकारी ने कहा कि अच्छे पोषण के बिना बेहतर स्वास्थ्य की कल्पना नहीं की जा सकती।अपने पोषण के लिए हमें मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, साँवाँ आदि का प्रयोग करें औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।गर्भवती महिलाओं को दोहरा पोषण की आवश्यकता होती है।देश को कुपोषण से बचाने के लिए बेटियों को पूरा पोषण दें।लोगों को पोषण के लिए जागरूक करने हेतु पोषण रैली निकाली गई और सभी को सही पोषण का संदेश दिया गया।
ग्रामीण महिलाओं को कुपोषण भगाने के साथ ही स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई गयी।
इस मौके पर राम मनोहर,लता देवी, ममता सिंह, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, मंजू देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ