■ पोषण के साथ स्वच्छता से सम्बन्धित नारे भी लगाए
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिले के सभी ब्लाक क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्वच्छता के साथ ही पोषण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही किशोरियों ने भी नारे लगाए। साथ ही साथ व्यक्तिगत रुप से स्वच्छता अपनाने पर भी जोर दिया।
जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान खलीलाबाद ब्लाक के धौरहरा, बड़गों, मोहीउद्दीनपुर, धौरहरा के साथ ही साथ अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मालती देवी तथा अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में पोषण के साथ ही स्वच्छता के स्लोगन लिखे हुए नारे लिखी तख्तियों के साथ पोषण रैली निकाली गई। किशोरियों ने लोगों के घरों पर जाकर उन्हें स्वच्छ रहने के साथ ही साथ सुपोषित रहने की भी जानकारी दी। इस दौरान समुदाय के लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही यह बताया गया कि पोषण में साफ सफाई का कितना महत्व है। बघौली ब्लाक के सीडीपीओ वीरेन्द्र तिवारी के निर्देशन में शिवबखरी, उतरावल तथा अन्य आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किशोरियों ने रैली निकाली। वहीं बेलहर में सीडीपीओ अनुज के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया। जबकि सांथा में सुपरवाइजर मधु चतुर्वेदी के निर्देशन में विभिन्न आयोजन किए गए तथा लोगों को पोषण के साथ ही साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ