Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनाया गया बाल सुपोषण उत्‍सव, बच्‍चों ने किया सामूहिक भोज



■ रेसिपी प्रतियोगिता में प्रदर्शित किए गए विविध प्रकार के सु‍पोषित भोजन

■ विभिन्‍न आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर किया गया पोषण रैलियों का आयोजन

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पोषण माह के दूसरे सप्‍ताह के दौरान बाल सुपोषण उत्‍सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर जाकर बच्‍चों ने सामूहिक भोज किया। साथ ही रेसिपी प्रतियोगिता आयोजित करके विविध प्रकार के सुपोषित व्‍यंजनों को प्रदर्शित करके वहां पर मौजूद लोगों को विभिन्‍न प्रकार के भोजन में पोषक तत्‍वों की उपलब्‍धता के बारे में जानकारी दी गई।
किशोरियों पर केन्द्रित पोषण माह के दूसरे सप्‍ताह में किशोरियों पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही हर कार्यक्रम में किशोरियों की मजबूत भागीदारी दिखाई दे रही है। इसी क्रम में बाल सुपोषण उत्‍सव के साथ ही रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन सप्‍ताह के पांचवे दिन किया गया। इस दौरान विभिन्‍न प्रकार के सुपोषित व्‍यंजनों की रेसिपी बनाई गई। उसी रेसिपी को केन्‍द्र में रखकर आंगनबाड़ी केन्‍द्र पर मौजूद लोगों को विभिन्‍न व्‍यंजनों में पोषक तत्‍वों की उपलब्‍धता के बारे में बताया गया। सेमरियांवा के बाघनगर, बुढ़ाननगर तथा अन्‍य केन्‍द्रों पर, साथ ही हैसर बाजार और खलीलाबाद के विभिन्‍न आंगनबाड़ी केन्‍द्रों पर बाल सुपोषण उत्‍सव का आयोजन किया गया। सेमरियांवा के भाटपारा आंगनबाडी केन्‍द्र पर भी बाल सुपोषण उत्‍सव का आयोजन पूरे धूम धाम से किया गया। सहयोगी संस्था यूपीटीएसयू के जिला पोषण विशेषज्ञ अजिथ रामचन्द्रन के निर्देशन में पोषण सखियों ने भी विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर गावों में गृहभ्रमण किया तथा लोगों को पोषण के साथ व्यक्तिगत रूप से स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे