Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धरने पर बैठे छात्रों का बढ़ रहा आक्रोश


अमरजीत सिंह 
अयोध्या । अखिल भारतीय कृषि छात्र संघ के बैनर तले आचार्य नरेंद्र कृषि विद्यालय के मत्स्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं शासन से अपनी मांगो को लेकर लगातार चौथे दिन धरने पर बैठे रहे , तेज बारिश में भी छात्र खुले आसमान के नीचे भीगते हुए जमीन पर ही बैठे हैं अब तक विश्वविद्यालय व स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी छात्रों की सुध लेने मौके पर नहीं गया इससे उनमें काफी आक्रोश है । विश्वविद्यालय के कुलपति समेत किसी जिम्मेदार अधिकारी के धरना स्थल पर न पहुंचने से छात्रों का रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को धरनारत बच्चों ने सुंदरकांड का पाठ कर हवन पूजन भी किया था महाविद्यालय के छात्रों की मांग है कि मत्स्य विभाग की विज्ञप्तियों पर सरकार द्वारा नौकरियों में मत्स्य विज्ञान के छात्रों के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों के माध्यम से भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा है जो बंद होना चाहिए जो पद मत्स्य विस्तार एवं तकनाीकी से सम्बंधित है उन पर शैक्षिक योग्यता केवल 4 वर्षीय एफएससी किया जाय समेत कई मांगों को लेकर कुलपति डॉ जेएस संधू ने इस मामले को शीघ्र शासन तक पहुंचाने की अपील की है । धरना देने वालों में अजय यादव ,आलोक त्रिपाठी ,वीरेंद्र यादव ,अंकित सिंह ,कात्यायनी सिंह ,सोनम चौधरी समेत सभी छात्र मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे